दिल्ली कैंट में सरेआम महिला पर चाकू से हमला, हमलावर ने खुद को भी किया घायल

FacebookTwitterWhatsapp

By रेनू तिवारी | Apr 07, 2025

दिल्ली कैंट में सरेआम महिला पर चाकू से हमला, हमलावर ने खुद को भी किया घायल

नयी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावनी इलाके में एक व्यक्ति ने महिला पर कई बार चाकू से सरेआम हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि बाद में व्यक्ति ने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस को एक राहगीर ने रविवार रात करीब 11 बजे इस घटना की जानकारी दी। सूत्र ने कहा, ‘‘लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।

दिल्ली छावनी में महिला पर चाकू से सरेआम हमला 

पुलिस ने बताया कि रविवार रात को दिल्ली कैंट इलाके में किर्बी प्लेस बस स्टॉप के पास एक 19 वर्षीय महिला पर एक व्यक्ति ने सरेआम कई बार चाकू से हमला किया। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जिसने हमले के तुरंत बाद खुद को भी उसी चाकू से घायल कर लिया। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई और रात करीब 11 बजे एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हमलावर और महिला दोनों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है। दोनों (पीड़िता एवं हमलावर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला क्यों किया गया। ’’

इस बीच, कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 45 सेकंड की इस ‘क्लिप’ में पुरुष और महिला खून से लथपथ हालत में सड़क के डिवाइडर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है।

प्रमुख खबरें

MI vs CSK Highlights: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को वानखेड़े में रौंदा, रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी

मैं अब भी इंतजार कर रहा हूं... जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल खोली

जानें कौन आयुष म्हात्रे? 18 साल से भी कम की उम्र में किया आईपीएल में डेब्यू

IPL 2025: Virat Kohli ने रचा इतिहास, आईपीएल में किया अद्भुत कारनामा