मेरठ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दूसरे समुदाय के चार आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2025

मेरठ जिले के सरधना थानाक्षेत्र में कथित तौर पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले में दूसरे समुदाय के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस के एक बयान के अनुसार सोमवार को ईद के दिन सरधना थानाक्षेत्र के एक गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आम के बाग में चार लडके एक महिला के साथ कुछ गलत काम कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से उन चारों को गिरफ्तार कर लिया। महिला से पूछताछ में पता चला कि इन चारों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र निवासी सरताज, मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र निवासी सद्दाम उर्फ धोला, मारूफ और मुसाहिद के रूप में हुई है।

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Murshidabad के बाद अब दक्षिण 24 परगना में तनाव, ISF के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

भारत ने जिंदा जलाया दुश्मन Drone, देख कर दंग रह गए चीन-पाकिस्तान!

Bihar Assembly elections: महागठबंधन में हलचल तेज, राहुल-खरगे से मिलने तेजस्वी यादव क्यों आ रहे हैं दिल्ली?

कौन हैं हरियाणा के रामपाल कश्यप, जिन्हें पीएम मोदी ने हरियाणा में पहनाए जूते?