अपनी जान पर खेलकर बचाई थी कई जवानों की जान, शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी कीर्ति चक्र लेने पहुंची

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कैप्टन अंशुमन सिंह को उनके साहसी कार्यों के लिए कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया, जिन्होंने आग की घटना के दौरान एक साथी सेना कर्मी की जान बचाई थी। आर्मी मेडिकल कोर, 26वीं बटालियन, पंजाब रेजिमेंट के डॉक्टर कैप्टन अंशुमन सिंह को एक बड़ी आग की घटना में कई लोगों को बचाने के लिए असाधारण बहादुरी और संकल्प" प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: धार्मिक चिह्न, मेकअप या डियोड्रेंट का उपयोग नहीं कर सकते हैं सेना के जवान, वर्दी पहनने के लिए हैं बेहद सख्त नियम

राष्ट्रपति भवन ने दी जानकारी

राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर लिखा गया,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर के कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना, उन्होंने एक बड़ी आग की घटना में कई लोगों को बचाने के लिए असाधारण बहादुरी और संकल्प का प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

अमेरिका के बाद Amul अब यूरोपीय बाजार में उतरने को तैयार : प्रबंध निदेशक, Jayen Mehta

Adani Group ने अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में हरित हाइड्रोजन मिश्रण वाली पीएनजी की आपूर्ति शुरू की

प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे से परे, अब हम कंपनियों के लिए कारोबार बदलाव में भागीदार: Google Cloud

Congress का एजेंडा देश को बांटना, PM Modi के बयान पर Pawan Khera ने किया पलटवार, दी ये सलाह