Planet Astrology: शनि ग्रह के कमजोर होने पर गलत राह पर चलने लगता है इंसान, कंगाल हो जाता है व्यक्ति

By अनन्या मिश्रा | May 16, 2024

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। जब जातक की कुंडली में शनि कमजोर होता है या शनि की महादशा चल रही होती है, तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां होती हैं। दरअसल, शनि 9 ग्रहों में से ऐसा ग्रह है, जो इंसान को उसके कर्मों का फल किसी न किसी रूप में जरूर देता है। शनि के प्रकोप के बारे में तो हम सभी ने सुना होगा और शनि के प्रकोप से हर व्यक्ति को डर लगता है। लेकिन व्यक्ति पर शनि का प्रकोप चल रहा है, यह कैसे पता किया जा सकता है। 


तो बता दें कि शनि का प्रकोप या शनि के कमजोर होने से सबसे पहले व्यक्ति के स्वभाव में बदलाव आता है। अगर कोई व्यक्ति गलत राह पर चल रहा है और न चाहते हुए भी उसके साथ कुछ गलत होता जा रहा है। व्यक्ति अपने से बड़ों को दुखी करता है तो यह कमजोर शनि के लक्षण होते हैं। शनि के कमजोर होने से व्यक्ति गलत रास्ते पर चलने पर मजबूर हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट होने से बढ़ सकता है नकारात्मक प्रभाव, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

 

इसलिए हम एक गलती करते हैं और सोचते हैं कि यह किसी को पता नहीं चलेगा। ऐसा सोचते-सोचते व्यक्ति हजारों गलतियां कर बैठता है। जब व्यक्ति के पाप का घड़ा भर जाता है, तो शनि उसे कर्मों का फल देते हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि आप शनि के कमजोर होने पर उसको मजबूत बनाने का उपाय करना चाहिए।


कमजोर शनि के लक्षण

बिना बात के व्यक्ति तनाव में रहता है। किसी से बात न करना और जरूरत से अधिक क्रोध आना कमजोर शनि के पहला लक्षण होता है।


जब व्यक्ति को अपने से बड़े के सम्मान की चिंता न हो और बात-बात पर बड़ों का अपमान करें। जातक बड़ों की बात न सुने तो यह भी कमजोर शनि के लक्षण होते हैं।


किसी के सही दिशा दिखाने पर भी आप हमेशा गलत रास्ते को चुनते हैं। नुकसान होने के बाद भी उसका एहसास न हो तो शनि का प्रकोप अधिक होता है।


सब सही होने के बाद भी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और व्यक्ति स्वयं के लिए गड्ढा खोदने लगता है। यह भी कमजोर शनि की निशानी है।


शनिदेव के रुष्ट होने से आप कंगाल हो सकते हैं। व्यक्ति फिजूल के खर्च होने लगते हैं और धन नहीं बच पाता है। साथ ही जमा-पूंजी से भी धन खर्च होने लगता है।


अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता न मिले तो आपको समझ जाना चाहिए कि शनि आपसे नाराज है।


इन उपायों से मजबूत होगा शनि ग्रह

हर शनिवार को शनि मंदिर में हाजिरी लगाएं औऱ शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है।


बड़ों का आदर व सम्मान करना चाहिए और छोटो को प्यार देना चाहिए। इस बात ध्यान रखें कि आपकी किसी भी बात से बड़े-बुजुर्गों को कष्ट न पहुंचे।


वहीं शनिवार के दिन घर के आंगन में पान के पत्तों पर लौंग जलाकर रखें। इससे शनि दोष शांत होता है।


शनिवार के दिन काले कपड़ों का दान करें औऱ खुद भी इस दिन काले वस्त्र धारण करें। अगर आप काले कपड़े नहीं पहन सकती हैं, तो नीले रंग के कपड़े पहनें। क्योंकि नीला रंग भी शनिदेव का होता है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी