गाजा पर UNGA की वोटिंग से भारत ने बनाई दूरी तो भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- शर्मसार हूं

By अंकित सिंह | Oct 28, 2023

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को गाजा में संघर्ष विराम के लिए मतदान से भारत के दूर रहने पर हैरानी व्यक्त की और केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कोई रुख अपनाने से इनकार करना और फिलिस्तीन में मानवता के हर कानून को नष्ट होते हुए चुपचाप देखना उन सभी चीजों के खिलाफ है जिसके लिए हमारा देश खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर आधारित है और वे भारत के नैतिक साहस का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के रूप में इसके कार्यों का मार्गदर्शन किया।

 

इसे भी पढ़ें: गाजा में 3,000 मासूम बच्चों की हत्या हुई, इंसानियत कब जागेगी : प्रियंका गांधी


इसको लेकर प्रियंका ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि मैं स्तब्ध और शर्मिंदा हूं कि हमारे देश ने गाजा में युद्धविराम के लिए मतदान करने से परहेज किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की स्थापना अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर हुई थी, जिन सिद्धांतों के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया, ये सिद्धांत संविधान का आधार हैं जो हमारी राष्ट्रीयता को परिभाषित करते हैं। वे भारत के नैतिक साहस का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के रूप में इसके कार्यों का मार्गदर्शन किया।

 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election: प्र‍ियंका गांधी के ख‍िलाफ BJP ने चुनाव आयोग में की शिकायत, मेघवाल बोले- क्या वह आचार संहिता से ऊपर हैं?


गांधी ने कहा कि जब मानवता के हर कानून को नष्ट कर दिया गया है, लाखों लोगों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा आपूर्ति, संचार और बिजली काट दी गई है और फ़िलिस्तीन में हज़ारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का सफाया किया जाना उन सभी चीज़ों के ख़िलाफ़ है जिनके लिए हमारा देश एक राष्ट्र के रूप में जीवन भर खड़ा रहा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया, जिसमें इज़रायल-हमास संघर्ष में तत्काल मानवीय संघर्ष-विराम का आह्वान किया गया था। प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए अपने पोस्ट में महात्मा गांधी के उस कथन का उल्लेख किया कि आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी