गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

FacebookTwitterWhatsapp

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 11, 2025

 गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

 भीषण गर्मी का सितम चालू हो चुका है। अप्रैल के महीने तापमान बढ़ गया है। इस मौसम में सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की शिकायत रहती है। पाचन पर भी बुरा असर रहता है। गर्मियों में उल्टा-सीधा खाने से पेट की समस्या होने लगती है। इसलिए गर्मियों में सही आहार का सेवन करना जरुरी है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं गर्मियों के दौरान किन चीजों का सेवन करें या नहीं करें।


पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?


क्या खाएं


- सबसे जरुरी बात है कि गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। पेट को भी ठंडक मिलती है। हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए नारियल पानी, ताजे फल के रस, मौसमी के जूस जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक पिएं।


- गर्मी में आप हाइड्रेटेड फलों और सब्जियों का सेवन करें। ऐसे में आप तरबूज, पपीता, खीरा, ककड़ी, तोरी, लौकी वगरैह का सेवन करें। इसमें फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है, जिससे आपका पाचन भी बेहतर रहेगा।


- इसके अलावा आप दही और छाछ का सेवन जरुर करें। क्योंकि इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।


क्या नहीं खाएं


- गर्मियों में जितना संभव हो आप तला-भुना और अधिक मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। 


- शराब और कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और कब्ज की शिकायत हो सकती है।


- अत्यधिक चीनी वाले फूड्स के सेवन से बचना चाहिए, इससे भी पाचन को नुकसान होता है।


- अत्यधिक ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए। इससे आपका पाचन खराब हो सकता है। 


- इसके अतिरिक्त डेयरी प्रोडक्ट और रेड मीट का सेवन कम करें। इससे आपका डाइजेशन खराब हो सकता है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बिहार से सांसद के रूप में Chirag Paswan के निर्वाचन के खिलाफ याचिका खारिज की

शिक्षा क्रांति के नाम पर 2,000 करोड़ का घोटाला? मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन के खिलाफ केस दर्ज

Strength of Indian Navy | पहलगाम हमले के बाद भारतीय नौसेना ने दिखाई समुद्री ताकत, कैप्शन में लिखा- कोई मिशन बहुत दूर नहीं

पाकिस्तान का जो भी समर्थन करते हैं वो देशद्रोही, अचानक बदल गए सिद्धारमैया के तेवर?