Dubai Travel: दुबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 साल तक होगा वीजा वैलिड

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 23, 2024

विदेश जाने की रुचि रखने वाले सभी भारतीयों के लिए बड़ी खबर है। घूमने, करोबार और कामकाज के लिए कई बार हर भारतीय दुबई जरुर जाता है। ऐसे में सऊदी अरब अमीरात ने भारतीय पर्यटको बड़ी सौगात दी है, अब हर भारतीय दुबई जरुर घूमने जाता है। यह हम सभी जानते हैं कि दुबई जाने के लिए पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा होना काफी जरुरी है। ऐसे में दुबई सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा लेकर आया है।

आखिर क्या है 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा

बता दें कि, 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे मे कहा जा रहा है, वीजा रिक्वेस्ट करने के 2 से 5 दिनों के अंदर वीजा जारी हो जाएगा। इसी के साथ वीजा पाने वाला व्यक्ति दुबई में 90 दिन रुक सकता हैं।

अगर आपको जरुरत पड़ती है तो फिर 90 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। मल्टीपल एंट्री वीजा लेने के बाद पर्यटक इस वीजा में एक साल में 180 दिन से अधिक नहीं रुक सकता है।

5 साल तक होगा वीजा वैलिड

इसी के साथ संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने पर्यटकों के लिओ टूरिस्ट वीजा की अवधि को बढ़ाकर 5 साल के लिए कर दिया गया है। इस ऑफर के जरिए सऊदी अरब में पांच साल आराम से घूम सकते हैं।

कई बार जा सकते हैं

 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में बताया कि पर्यटक अब इस वीजा के जरिए से सऊदी में कई बार एंट्री कर सकता हैं। आपको बता दें, यह ऑफर सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि अन्य देशों के लिए भी है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस  5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के ऑफर से पर्यटन में काफी इजाफा होगा। भारत के अलावा अन्य देश के लोग यहां लाखों संख्या में आते है। जानकारी के मुताबिक साल 2023 में दुबई घूमने वाले लोग करीब 2.46 मिलियन थे। वहीं साल 2022 में अकड़ा करीब 1.84 मिलियन था।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...