West Bengal: बच्चा चोर होने के संदेह में रेल यात्रियों ने महिला को पीटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर होने के संदेह में यात्रियों ने एक लोकल ट्रेन में महिला की पिटाई कर दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी।

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को रेलवे पुलिस कर्मियों ने भीड़ से बचाया। यात्रियों का आरोप है कि महिला ने बच्चा चोरी किया था। अधिकारी ने बताया कि महिला ने दावा किया कि बच्चा उसी का है और वह मूलरूप से पड़ोसी राज्य की निवासी है तथा फिलहाल उत्तर 24 परगना जिले के दमदम इलाके में रह रही है।

अधिकारी ने बताया कि बच्चा महिला के साथ सहज लग रहा था, लेकिन जीआरपी कर्मी अब भी आरोपों की जांच कर रहे हैं और उसे दमदम स्थित उसके घर ले गए हैं। एक यात्री ने बताया कि जब उन्होंने महिला से बच्चे के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे पाई इसीलिए यात्रियों को संदेह हुआ।

जब महिला द्वारा बच्चे को चुराए जाने की खबर फैली तो यात्रियों ने महिला की पिटाई कर दी तथा 15 मिनट तक रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। जीआरपी ने महिला को बचाने के लिए लाठी-चार्ज किया।

प्रमुख खबरें

नए आपराधिक कानूनों ने पुराने व जटिल ब्रिटिश युग के कानूनों का स्थान लिया है: Dhami

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : Siddaramaiah

नागपुर में दीक्षाभूमि स्मारक पर भूमिगत पार्किंग निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन के बाद काम रोका गया : Fadnavis

Nepal : देउबा-ओली की वार्ता के बीच अनिश्चितता का सामना कर रही प्रचंड नीत सरकार