वॉलमार्ट के प्रबंधक ने गोलीबारी की, छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2022

अमेरिका के दक्षिणपूर्वी वर्जीनिया प्रांत में वॉलमार्ट के एक प्रबंधक ने एक स्टोर के विश्राम कक्ष में अपने सहकर्मियों पर गोलीबारी की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। चेसापीक पुलिस प्रमुख जी सोलेंस्की ने बताया कि हमलावर ने खुद को भी कथित तौर पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात हुई गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चल सका है, जबकि घटना में घायल हुए चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

सोलेंस्की ने यह पुष्टि की है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति ने हमले में पिस्तौल का इस्तेमाल किया। पुलिस प्रमुख इस बात की पुष्टि नहीं कर सके हैं कि सभी मृतक कर्मचारी थे। गवर्नर ग्लेन यौंगकीन ने बुधवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि वह कानून प्रवर्तन अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे समुदाय में हिंसा का एक जघन्य कृत्य हुआ है।’’ पिछले कुछ ही दिनों में सामूहिक हत्या का यह दूसरा मामला है। पिछले शनिवार को कोलारैडो में एक व्यक्ति ने नाइटक्लब में गोलीबारी कर पांच लोगों की जान ले ली थी, जबकि 17 अन्य को घायल कर दिया था। वॉलमार्ट ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि वह इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...