श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2024

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को मतदान प्रारंभ हो गया। वर्ष 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में यह पहला चुनाव है। देश भर में 13,400 से अधिक मतदान केंद्रों पर एक करोड़ 70 लाख लोग अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करेंगे।

मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। चुनाव परिणाम रविवार तक घोषित किए जाने की संभावना है। मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (75) देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के अपने प्रयासों की सफलता के आधार पर एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। कई विशेषज्ञ इसके लिए उनकी सराहना कर चुके हैं।

त्रिकोणीय चुनावी लड़ाई में विक्रमसिंघे को नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के 56 वर्षीय अनुरा कुमारा दिसानायके और समागी जन बालावेगया (एसजेबी) के साजिथ प्रेमदासा (57) से कड़ी टक्कर मिल रही है। विश्लेषकों का मानना ​​है कि 1982 के बाद से श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनावों के इतिहास में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Haryana Elections: हरियाणा में हमें किसी की जरूरत नहीं, केजरीवाल के दावे पर कांग्रेस का पलटवार

Odisha Army Officer Case | आर्मी ऑफिसर और मंगेतर के साथ हुई हैवानियत पर आखिर क्या बोले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी?

मुंबई के जुहू पर मेगा बीच सफाई अभियान, CM शिंदे का विपक्ष पर तंज, कहा- कई लोगों ने तो तिजोरी साफ करने का काम किया

Haryana Elections: कुमारी सैलजा और सुरजेवाला बीजेपी में होंगे शामिल? खट्टर बोले- संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता