विशाखापत्तनम स्वर्ण आंध्र दृष्टिकोण को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा: मुख्यमंत्री नायडू

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

विशाखापत्तनम  स्वर्ण आंध्र  दृष्टिकोण को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा: मुख्यमंत्री नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम स्वर्ण आंध्र के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने में अहम साबित होगा। ‘स्वर्ण आंध्र’ दृष्टिकोण के तहत नायडू का आंध्र प्रदेश को 2047 तक एक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य है।

उनका लक्ष्य है कि सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2,40,000 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंचे और प्रति व्यक्ति आय 42,000 अमेरिकी डॉलर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर को वित्तीय राजधानी और ज्ञान केंद्र में बदलने के पर्याप्त अवसर हैं।

नायडू ने शनिवार को आंध्र मेडिकल कॉलेज के शताब्दी भवन के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला विशाखापत्तनम स्वर्ण आंध्र के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

नायडू ने कहा कि अगले दो से तीन वर्षों में शहर में कई बड़े परिवर्तन होंगे। उन्होंने कहा कि भोगापुरम हवाई अड्डे एवं निश्चित अवधि में मेट्रो रेल का निर्माण पूरा करने के साथ भविष्य में कई नयी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

नेपाल में केबल कार स्टेशन में गिरने से भारतीय पर्यटक की मौत

नेपाल में केबल कार स्टेशन में गिरने से भारतीय पर्यटक की मौत

NDA बैठक में पीएम मोदी की सलाह, नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी में संयम बरतने का निर्देश

सलमान खान ने जय हो के सह-कलाकार मुकुल देव को श्रद्धांजलि दी

दिल्ली के कालकाजी में पार्क में करंट लगने से लड़के की मौत