सूर्य की राशि में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव, इन राशि वालों को मिलेगी सफलता

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 03, 2024

ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का एक से दूसरी राशि में प्रवेश करना राशि परिवर्तन कहलाता है। शुक्र ग्रह धन, सुख-सुविधा, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुख का कारक माने जाते हैं। ज्योतिष के मुताबिक, जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं उन्हें तमाम सुख-सुविधाएं प्राप्त होती है। शुक्र देव करीब 45 दिनों में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र 07 जुलाई 2024 को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 31 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां।

वृषभ राशि

शुक्र का सिंह राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा। शुक्र का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में होगा। इससे आपको सुख-सुविधाओं और जीवन के लग्जरी चीजों का प्रतिनिधित्व करता है। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। वाहन और जमीन-जायदाद की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। नौकरी में अच्छे मौके आ सकते हैं। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन के रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि

शुक्र के गोचर से सिंह राशि के जातकों का लग्न भाव में होने जा रहा है। जो आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी सोची-समझी रणनीतियां कामयाब होगी। नौकरीपेशा जातकों की वेतन में वृद्धि के योग हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर काफी अनुकूल और शुभ साबित होगा। शुक्र का गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ के स्थान पर होने जा रहा है। आय में वृद्धि होगी। इनकम के नए-नए स्त्रोत बनते दिख रहे है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। नौकरपेशा जातकों को नई नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा होगा।

प्रमुख खबरें

रोबोट के आत्महत्या करने का मामला, क्या वाकई में सुसाइड कर सकते हैं Robot?

Agra Jama Masjid Case: अयोध्या, मथुरा, काशी के बाद अब जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का अनुरोध, HC ने ASI से मांगा जवाब

राहुल गांधी अचानक पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोको पायलटों से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Rishi Sunak को क्यों झेलनी पड़ी इतनी बड़ी हार? क्या रही इसकी वजह, 5 प्वाइंट में जानें