महिला ने पति को खाट से बांधा, कुल्हाड़ी से शरीर के कर दिए पांच टुकड़े! लाश के पीसों को नहर में फेंका

By रेनू तिवारी | Jul 28, 2023

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बाद कई ऐसे मामले सामने आये जहां कुछ आदमियों ने अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उनकी बेरहमी से हत्या की और लाश के टुकड़े कर दिए। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक औरत शादी के कई सालों बाद अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी और इस लिए उसने अपने पति की हत्या करते उसके शरीर के पांच टुकड़े किए और नहर में फेंक दिए।


उत्तर प्रदेश में एक महिला को अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने की बात कबूल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना पीलीभीत से सामने आई है, जहां महिला ने अपने पति को खाट से बांधकर पांच टुकड़ों में काट डाला।

 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Assembly का मानसून सत्र शुक्रवार से, तीन अहम विधेयक फिर पेश किए जाएंगे


मृतक की पहचान गजरौला क्षेत्र के शिवनगर निवासी 55 वर्षीय राम पाल के रूप में हुई। राम पाल के लापता होने की सूचना सबसे पहले उनके बेटे सोन पाल ने दी थी, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पास में ही रहता था।


राम पाल की पत्नी दुलारो देवी कुछ दिनों से अपने पति के दोस्त के साथ रह रही थी और एक महीने पहले गांव लौटने पर उसने अपने बेटे को अपने पति के लापता होने की जानकारी दी। 

 

इसे भी पढ़ें: मां-बार पर REEL बनाने का चढ़ा जुनून, iPhone 14 खरीदने के लिए बेच दिया अपना 8 महीने का बच्चा, फिर Insta पर शेयर की खूब वीडियो


संदेह के आधार पर पुलिस ने दुलारो देवी को हिरासत में ले लिया और उससे उसके पति के बारे में पूछताछ की। मृतक की पत्नी ने अपराध करना कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने रविवार की रात सोते समय राम पाल की हत्या कर दी थी।


उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने शव के हिस्से को पास की नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने कहा कि वे राम पाल के शरीर के अंगों को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ले रहे हैं। इसी बीच नहर में मृतक के खून से सने कपड़े और गद्दा मिला। पुलिस ने कहा कि वे अपराध के कारण की आगे जांच कर रहे हैं।


प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल में सोना जीतने वाली Palak Gulia ने कटाया पेरिस का टिकट

महज 19 साल की उम्र में Isha Singh पेरिस ओलंपिक में पदक के लिए निशाना लगाने को तैयार

Sansad Diary: पीएम मोदी का राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार, विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा में भी उठे सवाल

Motorola Razr 50 Ultra भारत में 4 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें ये खास फीचर्स और कीमत