एमए गणपति बने उत्तराखंड के नये पुलिस महानिदेशक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2016

देहरादून। एमए गणपति को उत्तराखंड का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वर्ष 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी गणपति वर्तमान पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू की जगह लेंगे जो कल 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि गणपति को राज्य पुलिस का मुखिया बनाने का फैसला केंद्र सरकार से गुरुवार को इस संबंध में देर रात अनुमति मिलने के बाद किया गया।

 

गणपति हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय से अपनी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी कर वापस उत्तराखंड आये हैं और एक सप्ताह पहले ही उन्हें पुलिस महानिदेशक रैंक के पद पर पदोन्नति दी गयी थी।

 

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी