Uttar Pradesh: बाराबंकी में दरोगा ने गोली मार कर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोठी पुलिस थाना के अंदर बुधवार को एक युवा दरोगा ने खुद की पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक माइग्रेन नामक बीमारी से पीड़ित था। पुलिस के अनुसार अरुण यादव (30) यहां कोठी थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। अरुण थाना परिसर में कमरे पर रहकर अपनी ड्यूटी करते थे।

बुधवार शाम देर तक वह कमरे से नहीं निकले तो अन्य पुलिसकर्मी उन्हें देखने पहुंचे। खिड़की से झांकने पर अंदर उनका शव दिखाई पड़ा। यह पता चलते ही कोठी थाने में हड़कंप मच गया। यादव जिला कानपुर में कल्याणपुर के रहने वाले थे।

इस घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह समेत सभी शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कानपुर में रह रहे परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई जो घटनास्थल की पड़ताल कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक अविवाहित था। गोली कनपटी में लगी, जो चीरते हुए दूसरी ओर निकल गई। हैदरगढ़ के क्षेत्राधिकारीहर्षित चौहान ने बताया कि सुसाइड नोट में अरुण ने माइग्रेन नामक बीमारी से ग्रस्त का उल्लेख किया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

नए आपराधिक कानूनों ने पुराने व जटिल ब्रिटिश युग के कानूनों का स्थान लिया है: Dhami

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : Siddaramaiah

नागपुर में दीक्षाभूमि स्मारक पर भूमिगत पार्किंग निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन के बाद काम रोका गया : Fadnavis

Nepal : देउबा-ओली की वार्ता के बीच अनिश्चितता का सामना कर रही प्रचंड नीत सरकार