केंद्रीय मंत्री सोनोवाल विकास परियोजनाओं का जायजा लेने अंडमान पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2023

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल विकास परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को सुबह यहां पहुंचे। वह ग्रेट निकोबार द्वीप के समग्र विकास सहित ‘सागरमाला’ परियोजनाओं पर बैठकें आयोजित करने के लिए कैंपबेल खाड़ी गए।

सोनोवाल दिन में ‘गैलाथिया बे इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट’ परियोजना का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और ‘इंदिरा प्वाइंट लाइट हाउस’ का भी दौरा करेंगे।

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। इसके बाद वह हवाई मार्ग से निकोबार जिले में कैंपबेल बे के लिए रवाना हो गए।

मंत्री कैंपबेल बे बंदरगाह से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्थानीय लोगों के साथ भी संवाद करेंगे। ‘सागरमाला’ परियोजना भारत में बंदरगाह आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए जहाजरानी मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है। ‘सागरमाला’ परियोजना के तहत ग्रेट निकोबार द्वीप को विकसित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...