केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बोले कांग्रेस डूबता हुआ जहाज

By दिनेश शुक्ल | Oct 27, 2020

मुरैना। कांग्रेस एक डूबता जहाज है और उस पर कोई नहीं बैठेगा। कांग्रेस का जहाज केन्द्र में तो डूबा ही है और मध्य प्रदेश में भी डूब रहा है। इसलिए लोग कांग्रेसी पार्टी छोड़कर भाग रहे है। यह बात केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को मुरैना और अंबाह में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। तोमर ने कहा कि आपका एक वोट विधायक बनायेगा लेकिन यही वोट शिवराज सिंह चौहान की सरकार को स्थाई बनाने का काम भी करेगा। आपका यही वोट केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ताकत बढ़ायेगा। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान की सेवा यही नरेन्द्र मोदी का मिशन है। प्रदेश में 28 विधानसभाओं में हो रहे उपचुनाव मुख्यमंत्री या सरकार बनाने के लिए नहीं हैं। ये चुनाव एक विकासशील, संवेदनशील, गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित सरकार और उसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्थायित्व देने के लिए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: चुनाव में डूबती नैया देख बौखला गए हैं कांग्रेसीः विष्णुदत्त शर्मा

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास भाजपा सरकार की ही देन है। कांग्रेस के शासनकाल में तो मध्यप्रदेश का बंटाढार हो गया था। उन्होंने कहा कि उसैथ घाट से अटार घाट पर पुल, नैपरी, सिकरौदा पुल निर्माण, जिले भर में सड़कों का निर्माण, मुरैना में हाईवे पर फ्लाईओवर सहित अन्य विकास कार्य भाजपा सरकार की देन है। 29 करोड़ की लागत से पानी की योजना स्वीकृत कर दी गयी है। परियोजना का लाभ वर्षों  तक पीढ़ियों को मिलता रहे, यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी