Samajwadi Party के सांसद Ramji Lal Suman के काफिले पर फेंके गये टायर, बाल-बाल बचे

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

Samajwadi Party के सांसद Ramji Lal Suman के काफिले पर फेंके गये टायर, बाल-बाल बचे

मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाने पर आये समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच गभाना टोल बूथ पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से टायर फेंके। इसकी वजह से कई वाहन आपस में टकरा गये। इस घटना में सुमन बाल-बाल बच गये।


अधिकारियों ने बताया कि सपा के राज्यसभा सदस्य का काफिला आगरा से बुलंदशहर के सुनहेरा गांव जा रहा था तभी गभाना टोल बूथ पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर टायर फेंके जिससे टोल प्लाजा पर धीमी गति से चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गये और बड़ी संख्या में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

 

इसे भी पढ़ें: खुफिया विफलता का नतीजा, पहलगाम हमले को लेकर Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना


अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) एम.एस. पाठक ने बताया, सपा राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन को इलाके से सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। टोल बूथ पार करने और बुलंदशहर जिले में प्रवेश करने के बाद पुलिस ने सुमन को आगे बढ़ने से रोक दिया।


बुलंदशहर के सुनहेरा गांव में पिछली 21 अप्रैल की रात दो पक्षों के बीच संघर्ष में शीला नामक एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

इसे भी पढ़ें: Anytime Anywhere Anyhow... अरब सागर में Indian Navy का शक्ति प्रदर्शन, एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग का सफल परीक्षण


सुमन ने संवाददाताओं से कहा कि वह बुलंदशहर के सोहाना गांव जा रहे हैं, जहां से पिछले कुछ दिनों में दलितों के खिलाफ कथित अत्याचार की खबरें सामने आई हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए सुमन ने कहा, राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला नहीं करती। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि पुलिस उन्हें प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने देगी या नहीं।

प्रमुख खबरें

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मोहम्मद शमी ने किया रिएक्ट, सेना की शान में पढ़े कसीदे

INDw vs SAw: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, फाइनल में बनाई जगह

भारत ने पाकिस्तान को घर में घुसकर पीटा, झूम उठा तालिबान, दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma ने फैंस को दिया झटका, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान