दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में नकली नोट चलाने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2025

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में जाली नोट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से 100 रुपये मूल्य के 33 नकली नोट (एफआईसीएन) भी जब्त किए।

हरियाणा के फरीदाबाद की रानी झा (22) और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के गराचारमा गांव की निवासी 29 वर्षीय आकांक्षा देसाई को खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

बाजार में पैदल गश्त कर रही पुलिस टीम ने 19 मार्च को आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया, आरोपी महिलाओं ने बाजार में खरीदारी के लिए नकली नोटों का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफआईसीएन के स्रोत और गिरोह से जुड़े संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए सऊदी हज पोर्टल फिर से खुला, 10 हजार को होगा फायदा

Prabhasakshi NewsRoom: Myanmar में GPS Snoofing के जरिये IAF के विमानों को भटकाने का हुआ प्रयास, मगर जांबाज पायलटों ने कमाल कर दिया

क्या Samrat Choudhary होंगे NDA के बिहार सीएम उम्मीदवार? हरियाणा के सीएम के दावे से नीतीश कुमार की सम्मानजनक विदाई की चर्चा तेज, अब आयी सम्राट की सफाई

NCERT Books Name: इंग्लिश मिडियम की बुक्स के हिंदी नाम पर हुआ विवाद, Kerala के शिक्षा मंत्री NCERT पर हुए नाराज