Jamun Based Drinks: मानसून में जामुन की मदद से बनाएं ये मजेदार ड्रिंक्स

By मिताली जैन | Jun 30, 2024

मानसून के मौसम में हम सभी अपनी डाइट में तरह के फल और सब्जियों को शामिल करते हैं और जामुन भी इनमें से एक है। जामुन को लोग मानसून में खाना बेहद ही पसंद करते हैं। जब इस पर काला नमक डाला जाता है, तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अक्सर इस फल को खाना परेशानी भरा हो सकता है और इससे आपके आसपास का वातावरण और हाथ गंदे हो सकते हैं। ऐसे में जामुन को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप इसकी मदद से तरह-तरह की ड्रिंक्स बना सकते हैं। यह ड्रिंक्स जितनी टेस्टी होती है, उतनी ही हेल्दी भी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जामुन की मदद से बनने वाली कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-


जामुन लेमोनेड

जामुन की मदद से अगर आप एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो जामुन लेमोनेड बनाना अच्छा विचार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Reuse Ideas Of Mango Peel: आम के छिलकों को फेंकने की ना करें गलती, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

आवश्यक सामग्री-

- 1 कप जामुन (धोया और बीज निकाला हुआ)

- 4 कप पानी

- 1/2 कप नींबू का रस

- 1/4 कप चीनी (स्वादानुसार समायोजित करें)

- सजावट के लिए पुदीने की पत्तियां

- बर्फ के टुकड़े


लेमोनेड बनाने का तरीका-

- जामुन को 1 कप पानी के साथ तब तक ब्लेंड करे, जब तक वह अच्छी तरह स्मूथ ना हो जाए।

- गूदा और बीज निकालने के लिए मिश्रण को छान लें।

- जामुन के रस को बचे हुए पानी, नींबू के रस और चीनी के साथ मिलाएं। 

- चीनी को अच्छी तरह घुलने तक हिलाएं।

- गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और फिर लेमोनेड डालें।

- इसे पुदीने की पत्तियों से सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।


जामुन मोजितो

अगर आप पार्टी में कोई अमेजिंग ड्रिंक सर्व करना चाहते हैं तो जामुन मोजितो बना सकते हैं।


आवश्यक सामग्री-

- 1 कप जामुन (धोया और बीज निकाला हुआ)

- 1/2 कप ताज़ा पुदीने की पत्तियां

- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस

- 2 बड़े चम्मच चीनी 

- 1 कप सोडा पानी

- बर्फ के टुकड़े


मोजितो बनाने का तरीका-

- सबसे पहले एक गिलास में जामुन, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और चीनी मिलाएं।

- बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से सोडा पानी डालें।

- इसे धीरे से हिलाएं और तुरंत सर्व करें।


- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Yogini Ekadashi 2024: दो दुर्लभ संयोग में किया जा रहा योगिनी एकादशी का व्रत, ऐसे करें श्रीहरि का पूजन

Yogini Ekadashi 2024: 02 जुलाई को किया जा रहा योगिनी एकादशी का व्रत, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त

नए आपराधिक कानूनों ने पुराने व जटिल ब्रिटिश युग के कानूनों का स्थान लिया है: Dhami

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : Siddaramaiah