तृणमूल कांग्रेस गोवा विधानसभा चुनाव में ‘‘बेहतर प्रदर्शन’’करेगी : बाबुल सुप्रियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

पणजी। तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के ‘‘बेहतर प्रदर्शन’’ करने का सोमवार को विश्वास व्यक्त किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 28 अक्टूबर को गोवा दौरे पर आने से पहले सुप्रियो, पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय समेत कुछ अन्य टीएमसी सांसद गोवा पहुंचे हैं। तृणमूल कांग्रेस पहले ही गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है। सुप्रियो ने पत्रकारों से कहा कि आगामी गोवा विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं और ‘‘ तृणमूल कांग्रेस उसमें बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान से मिली हार के बाद याद आई महेंद्र सिंह धोनी की भविष्यवाणी, 2016 में कही थी यह बात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ कर पिछले महीने ही तृणमूल में शामिल हुए सुप्रियो ने कहा, ‘‘ भारत में गोवा एक ऐसा स्थान है, जहां विकास की काफी अधिक आवश्यकता है ताकि पर्यटकों को अधिक संख्या में आकर्षित किया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि गोवा को उसकी संस्कृति, परम्परा, संगीत और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए पहचाना जाता है। ‘‘ यहां काफी कुछ किया जा सकता है।’’ गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फ़ालेयरो भी पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: अगर आपको भी हर बात में

वहीं, राज्य के निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को समर्थन दिया है। तृणमूल ने फ़ालेयरो को पार्टी की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से पार्टी कई स्थानीय नेताओं को अपने साथ ला रही है। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2022 में चुनाव होंगे।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी