Mumbai-Nashik Highway पर कंटेनर पलटने से यातायात प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में माजीवाड़ा में एक कंटेनर पलटने से बृहस्पतिवार को मुंबई-नासिक राजमार्ग पर तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुंबई से नासिक जा रहा कंटेनर सुबह चार बजे इस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर विवियाना ‘मॉल’ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारी ने बताया कि वाहन के डिवाइडर से टकराने से सड़क का एक खंभा गिर गया, इससे सड़क पर तेल भी फैल गया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर करीब साढ़े तीन घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

प्रमुख खबरें

नए आपराधिक कानूनों ने पुराने व जटिल ब्रिटिश युग के कानूनों का स्थान लिया है: Dhami

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : Siddaramaiah

नागपुर में दीक्षाभूमि स्मारक पर भूमिगत पार्किंग निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन के बाद काम रोका गया : Fadnavis

Nepal : देउबा-ओली की वार्ता के बीच अनिश्चितता का सामना कर रही प्रचंड नीत सरकार