DC vs MI: दिल्ली के तूफान में मैदान छोड़कर भागे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, रोहित शर्मा का अनोखा अंदाज- Video

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Apr 11, 2025

DC vs MI: दिल्ली के तूफान में मैदान छोड़कर भागे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, रोहित शर्मा का अनोखा अंदाज- Video

शुक्रवार को दिल्ली के मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया और शहर भर में धूल आंधी चलने लगी। तेज हवाएं चलने लगी। इस दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। तेज आंधी-तूफान के कारण स्टेडियम में लगे होर्डिंग भी उतरने की स्थिति में हो गए, इस दौरान सभी खिलाड़ियों को दौड़कर बाहर जाना पड़ा। 


आईपीएल के 18वें सीजन में अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस शुक्रवार को अभ्यास करने स्टेडियम पहुंची, लेकिन कुछ समय में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।  


मुंबई इंडियंस ने इस दौरान का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें देखा जा रहा है कि, रोहित शर्मा अपने टीम के खिलाड़ियों को कमबैक कह रहे हैं। जैसे ही कैमरा मैन उन पर फोकस करता है वह हंसते हुए कहते हैं कि मुझपर क्या फोकस कर रहा है वहां फोकस कर। दरअसल, वो कैमरा मैन से स्टेडियम में लगे उड़ रहे होर्डिंग पर फोकस करने को कह रहे हैं। 


 फिलहाल, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार, 13 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का मुकाबला खेला जाएगा। ये इस ग्राउंड पर इस सीजन का पहला मैच होगा। जहां दिल्ली ने अभी तक खेले गए अपने चारों मैचों में जीता हासिल की है तो मुंबई इंडियंस जीत की तलाश में है।

प्रमुख खबरें

RR vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने जयपुर में 13 साल बाद की जीत दर्ज, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

ICC T20 World Cup 2026 में खेलेगी 12 टीम, इस मैदान पर खेला जाएगा फाइनल

पहलगाम आतंकी हमले पर मोहम्मद रिजवान का शर्मनाक बयान, विराट कोहली को लेकर भी कही ये बात

RR vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिंक जर्सी में दिखी राजस्थान रॉयल्स, यहां जानें कारण