दक्षिण कन्नड़ के बेलथंगडी में दो कारों की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2025

दक्षिण कन्नड़ के बेलथंगडी में दो कारों की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु में सोमवार शाम को गुरुवायणकेरे-कार्कल रोड पर अलडांगडी में दो कारों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब एक कार अलडांगडी से गुरुवायणकेरे की ओर जा रही थी और दूसरी कार गुरुवायणकेरे से कार्कला की ओर बढ़ रही थी।

अचानक चालक का नियंत्रण गाड़ी पर से हटा और दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गयी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल कुसुमवथी (75), भाग्यवथी (50) और वैभव (23) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर हैं।

प्रमुख खबरें

केकेआर के खिलाफ 1 रन से मुकाबला गंवाने के बाद टूटे रियान पराग, खुद को बताया हार का दोषी

केकेआर के खिलाफ 1 रन से मुकाबला गंवाने के बाद टूटे रियान पराग, खुद को बताया हार का दोषी

रन लेते समय बल्लेबाज की जेब से गिरा मोबाइल फोन, छिड़ गया नया विवाद, जानें क्या है नियम?

रन लेते समय बल्लेबाज की जेब से गिरा मोबाइल फोन, छिड़ गया नया विवाद, जानें क्या है नियम?

Khelo India Games: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का किया स्वागत, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे

केकेआर के खिलाफ रियान पराग का बेहतरीन प्रदर्शन, 6 गेंद पर लगाए छह छक्के