केंद्रीय मंत्रियों, किसान नेताओं के बीच बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बैठक होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2024

तीन केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ उनकी मांगों को लेकर बैठक करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शाम पांच बजे केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ बैठक होगी।

फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को लेकर किसान नेताओं और केंद्र के बीच यह तीसरे दौर की बैठक होगी। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच दो बैठकें बेनतीजा रही हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए एमएसपी पर कानून और ऋण माफी सहित अपनी विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब: मुख्यमंत्री मान के हस्तक्षेप के बाद चावल मिल मालिकों ने हड़ताल खत्म की

सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक मामले में तीसरा आरोप पत्र दाखिल किया

‘एक देश, एक चुनाव’ संविधान और संघवाद के खिलाफ नहीं है: रामनाथ कोविंद

बिहार में रिश्वत लेते हुए पकड़े गये सात पुलिस कर्मी निलंबित