ये 3 खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं PKL में 1500 रेड पॉइंट्स, परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह कर चुके हैं कारनामा

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Apr 03, 2025

ये 3 खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं PKL में 1500 रेड पॉइंट्स, परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह कर चुके हैं कारनामा

प्रो कबड्डी लीग में अभी तक मात्र दो ही रेडर ऐसे हुए हैं जिन्होंने 1500 रेड पॉइंट्स हासिल करने का कारनामा किया हुआ है। सबसे पहले परदीप नरवाल ने ये कारनामा किया था। परदीप नरवाल पीकेएल में 1800 से भी ज्यादा पॉइंट्स ले चुके हैं। उनके नाम प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स लेने का रिकॉर्ड है। इसके बाद मनिंदर सिंह का नंबर आता है। उन्होंने 1528 रेड पॉइंट्स अभी तक हासिल किए हैं। अब फैंस के मन में सवाल ये है कि इन दोनों के अलावा और कौन-कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस आंकड़े को हासिल कर सकते हैं। 


नवीन कुमार -1102 रेड पॉाइंट्स

प्रो कबड्डी लीग में युवा रेडर नवीन कुमार बहुत जल्द ही 1500 के आंकड़े को क्रॉस कर सकते हैं। नवीन कुमार ने अभी तक काफी जबरदस्त खेल दिखाया है। उन्होंने 107 मुकाबले अपने पीकेएल करियर में खेले हैं और इस दौरान 1102 रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। इससे पता चलता  है कि उनका प्रदर्शन कितना बढ़िया रहा है। नवीन कुमार भी बहुत जल्द 1500 के आंकड़े को हासिल कर सकते हैं। 


अर्जुन देशवाल- 1174 रेड पॉइट्ंस

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अर्जुन देशवाल हैं जो अपने करियर में अभी तक 1174 रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। अर्जुन देशवाल ने जयपुर पिंक पैंथर्स को पीकेएल का टाइटल जिताने में अहम योगदान दिया था। उनका प्रदर्शन पीकेएल में लगातार अच्छा रहा है। अर्जुन देशवाल जिस हिसाब से खेल रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो पीकेएल में जल्द ही 1500 का आंकड़ा हासिल करलेंगे। 


पवन सेहरावत0 1318 रेड पॉइंट्स

पवन सेहरावत प्रो कबड्डी लीग के जबरदस्त रेडर्स में से एक हैं। वो अभी तक 1318 रेड पॉइट्स अपने करियर में हासिल कर चुके हैं। वो ओवरऑल तीसरे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह के बाद 1500 रेड पॉइंट्स तक पहुंचने वाले वो तीसरे प्लेयर बन सकते हैं। अगले ही सीजन में वो ये कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

बैंकॉक से मॉस्को जा रही फ्लाइट से निकला धुआं, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित

KKR vs CSK: कोलकाता के लिए करो या मरो की स्थिति, चेन्नई सुपर किंग्स बिगाड़ेगी खेल!

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित, मॉस्को जा रही फ्लाइट से निकला धुआं

आतिशी ने मांगा प्रवेश वर्मा का इस्तीफा, बोलीं- दिल्ली का पानी नहीं रोक सकता पंजाब