केंद्र के बाद गुजरात सरकार ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित की

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2024

केंद्र के बाद गुजरात सरकार ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित की

अहमदाबाद। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाने के लिए 22 जनवरी को गुजरात के सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक कार्यालय बंद रखने की अधिसूचना बृहस्पतिवार देर रात जारी की गई।


अधिसूचना में कहा गया है, पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा। राज्य सरकार के सभी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे ताकि राज्य के लोग उत्सव में भाग ले सकें। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

झारखंड के देवघर में इंडियन ऑयल प्लांट में लगी भीषण आग, खाली कराए गए गांव

झारखंड के देवघर में इंडियन ऑयल प्लांट में लगी भीषण आग, खाली कराए गए गांव

सीजफायर के बीच 7 अक्टूबर जैसा बड़ा हमला प्लान कर रहा था हमास? क्या इसलिए इजरायल ने गाजा को धुंआ-धुंआ कर दिया

सीजफायर के बीच 7 अक्टूबर जैसा बड़ा हमला प्लान कर रहा था हमास? क्या इसलिए इजरायल ने गाजा को धुंआ-धुंआ कर दिया

Delhi Budget 2025: सांसदों के साथ CM रेखा गुप्ता ने की बजट पर चर्चा, इन मुद्दों पर मिले सुझाव

पृथ्वी शॉ की हालात पर शशांक सिंह ने बयां किया अपना दर्द, फिटनेस और डाइट को लेकर दी ये अहम सलाह