Kanhaiya Kumar के रोड-शो में रही भारी भीड़, Congress ने किया बड़ी जीत का दावा

By Anoop Prajapati | May 14, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट पर पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी का सामना कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनोज तिवारी ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया है। इसलिए जनता इस बार कन्हैया कुमार को निश्चित रूप से अपना सांसद चुनेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर बेरोजगारी, नोटबंदी और महंगाई को लेकर जमकर हमला बोला। लोगों ने सरकार के खिलाफ रचनात्मक तरीके से गाना गाकर मोदी सरकार का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि उनके लिए प्रमुख चुनाव में प्रमुख मुद्दा उनकी सुरक्षा का है। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मणिपुर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ हिंदू मुसलमान करने में व्यस्त है।


लोगों ने बीजेपी पर प्रभु श्री राम का नाम बदनाम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने अग्नि वीर योजना को लेकर भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज बाप से पहले बेटा रिटायर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले को लेकर सरकार 5 साल में कोई भी जांच नहीं कर पाई है। लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रचार झूठ का प्रचार है लेकिन क्षेत्र की जनता कन्हैया कुमार के साथ है। उन्होंने दावा किया कि कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से 3 से 4 लाख मतों से विजयी होंगे। युवाओं ने कहा कि उनके लिए चुनाव में प्रमुख मुद्दा रोजगार का है इसके अलावा उन्होंने मणिपुर लोकतंत्र और महिला शोषण को लेकर भी सरकार सवाल उठाए।

प्रमुख खबरें

Uddhav Thackeray पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, बजट में घोषित सभी योजनाएं स्थायी हैं

Karnataka में बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, BJP नेता ने की आपातकालीन स्थिति घोषित करने की मांग

Tejashwi Yadav ने बिहार में एक और पुल ढहने का किया दावा, अधिकारी का अलग बयान

Imran Khan अराजकता फैलाने के लिये जेल में साजिश रच रहे हैं : Rana Sanaullah