राहुल गांधी और मुनव्वर फारुखी में कोई अंतर नहीं - मंत्री भूपेंद्र सिंह

By सुयश भट्ट | Dec 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिग्विजय सिंह के विवादित कॉमेडियन को निमंत्रण पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मुनव्वर फारूखी में अंतर नहीं है। दिग्विजय सिंह से आग्रह है कि राहुल गांधी को कॉमेडी के लिए बुला ले। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूखी को निमंत्रण देने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय को अगर कॉमेडी करवानी है, तो आलू से सोना वाले पर करवा लें। देवी देवताओं का अपमान करने वालों की जगह सिर्फ जेल में ही है।

इसे भी पढ़ें:CDS जनरल बिपिन रावत के रिश्तेदारों ने लगाई न्याय की गुहार, सोशल मीडिया पर लिखा एक पोस्ट 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को भोपाल में शो आयोजित करने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि ‘मैं कुणाल तुम्हारे और मुनव्वर के लिए भोपाल में शो आयोजित करता हूँ। सारी ज़िम्मेदारी मेरी होगी।

उन्होंने लिखा कि शर्त एक होगी, कॉमेडी का सब्जेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा। इसमें तो संघियों को एतराज़ नहीं होना चाहिए!! आओ डरो मत!! अपनी सुविधानुसार तारीख़ व समय दो। तुम्हारी सभी शर्ते मंज़ूर हैं।

इसे भी पढ़ें:लखीमपुर कांड में SIT का बड़ा खुलासा, आशीष मिश्रा की मुश्किलें और बढ़ीं 

वहीं मुनव्वर फारूकी के इंदौर के एक शो के दौरान काफी विवाद हुआ था। मुनव्वर फारूकी पर हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाने का आरोप लगा था। मुनव्वर फारुकी पर इंदौर की बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ ने केस दर्ज करवाया था। इसी विवाद के बाद से मुनव्वर फारूकी का देश के विभिन्न राज्यों में विरोध होता रहा है।

प्रमुख खबरें

नए आपराधिक कानूनों ने पुराने व जटिल ब्रिटिश युग के कानूनों का स्थान लिया है: Dhami

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : Siddaramaiah

नागपुर में दीक्षाभूमि स्मारक पर भूमिगत पार्किंग निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन के बाद काम रोका गया : Fadnavis

Nepal : देउबा-ओली की वार्ता के बीच अनिश्चितता का सामना कर रही प्रचंड नीत सरकार