By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2023
केंद्र ने शुक्रवार को तमिलनाडु में एक ‘स्थल’ को आम लोगों की पहुंच से बाहर घोषित कर दिया। ऐसा माना जाता है कि यह ‘स्थल’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एसएसएलवी परियोजना का प्रक्षेपण स्थल है।
एक अधिसूचना में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार इस बात से संतुष्ट है कि निर्दिष्ट स्थानों पर की गई कुछ गतिविधियों के संबंध में जानकारी ‘‘दुश्मन को नहीं होनी चाहिए।’’
इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार यह समीचीन मानती है कि ऐसे स्थानों पर अनधिकृत व्यक्तियों की पहुंच को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए।