Telangana Election Results : शुरुआती रुझान में Congress को मिल रहा फायदा, 65 सीट पर बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2023

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 119 में से 65 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इस चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। शुरुआती रुझानों के अनुसार, कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से आगे है। बीआरएस 39 सीट पर आगे है।

राज्य की 119 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। मतों की गणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चार सीट पर बढ़त बनाए हुए है। दक्षिणी राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को साधारण बहुमत हासिल करेन के लिए कम से कम 60 सीट जीतनी होंगी।

के. चन्द्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस 2014 में तेलंगाना को राज्य का दर्जा दिए जाने के बाद से सत्ता पर काबिज है। इसने 2018 का चुनाव भी जीता था। पार्टी इस बार भी लगातार तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रही है। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को सत्ता से हटाने के उद्देश्य से पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार अभियान चलाया था। भाजपा ने भी अपने प्रचार अभियान के दौरान सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ तीखा हमला किया था।

प्रमुख खबरें

NCP-Ajit Pawar गुट के नेता सचिन कुर्मी की मुंबई के बायकुला में हत्या, मामला दर्ज, जांच जारी

महाराष्ट्र में समुद्र तट के निकट नौका पलटने से दो मछुआरों की मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर में आठवीं कक्षा के छात्र ने 15 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के आगरा में मिले 15 फुट लंबे अजगर को जंगल में छोड़ा गया