Tamil Nadu : कावेरी मुद्दे के बीच बुलाया गया विधानसभा सत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2023

पड़ोसी राज्य कर्नाटक के साथ कावेरी नदी जल विवाद के अलावा अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा के लिए सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा के सत्र की शुरुआत होगी। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन टूटने के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र होगा।

राज्य के मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के पास 66 विधायक हैं जबकि भाजपा के सदन में चार सदस्य हैं। दोनों दलों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बैनर तले साथ मिलकर 2021 विधानसभा चुनाव लड़ा था।

तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासू आज (सोमवार को) वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पहला अनुपूरक अनुमान पेश करेंगे। सत्र की अवधि छोटी रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार