सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव से बंगला खाली करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2017

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को आवंटित बंगले को आगे भी जारी रखे जाने की गुहार को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है। इसके बाद वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिना कोई 'क्षति' पहुंचाए बंगला जल्द खाली करने को कहा है।

बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी को 5 देशरत्न मार्ग का बंगला आवंटित था जिसे अब गत जुलाई महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत राजग की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए सुशील मोदी को आवंटित किया है। नीतीश सरकार ने गत सप्ताह तेजस्वी के उस गुहार को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्हें आवंटित बंगला को आगे भी जारी रखने की मांग की गयी थी। 

 

सुशील ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री की गुहार को अब राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है जितना जल्दी हो सके उन्हें बंगला खाली कर देना चाहिए क्योंकि उन्हें सरकारी कार्य करने में कठिनाई हो रही है।

प्रमुख खबरें

जापानी पर्यटकों की बस तुर्किये में दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा