Surya Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के बाद साल का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लगेगा, जानें तारीख और सूतक काल का समय

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 26, 2024

8 अप्रैल 2024 को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इस साल का यह पहला सूर्य ग्रहण होगा।  वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है। लेकिन ज्योतिष के मुताबिक इसे शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहणकाल के दौरान हमारे आस-पास की हर चीज प्रभावित होती रहती है। इस दौरान कुछ काम को करने से बचना चाहिए। बता दें कि, 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। अब 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका प्रभाव क्या होगा? हर किसी के मन में यही सवाल आ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं 8 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा और किन-किन जगहों पर दिखाई देगा।

इस साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, दिन सोमवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरु होगा और 9 अप्रैल को मध्य रात्रि में 2 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा।

किन-किन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण?

इस साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला सहित दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

जैसे चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया वैसे ही साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

सूतक काल मान्य होगा या नहीं

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरु होता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए यहां पर इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी