निर्यातकों के मुद्दे सुलझाने के लिए मंत्रालयों के साथ काम कर रहे हैं: प्रभु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2017

नयी दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय जीएसटी सहित निर्यातकों की अन्य समस्याओं को हल करने के लिए अन्य विभागों और मंत्रालयों के साथ काम कर रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने यह जानकारी दी। प्रभु ने ट्विट किया, ‘‘हम निर्यातकों की समस्याओं को हल करने के लिए अन्य मंत्रालयों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ जीएसटी और निर्यात पर फिर विचार विमर्श किया गया है।’’ 

 

निर्यातकों के प्रमुख संगठन फियो ने कार्यशील पूंजी के फंसने और जीएसटी रिफंड समय पर नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी