By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022
कोलंबो। श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षा ने पारिवारिक दायित्वों का हवाला देते हुए बुधवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। राजपक्षा का वनडे कैरियर छह महीने से भी कम चला जिन्होंने जुलाई 2021 में ही पदार्पण किया था।
उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। पत्र में उन्होंने लिखा ,‘‘ मैने बतौर खिलाड़ी और एक पति के तौर पर अपनी स्थिति की समीक्षा की। पारिवारिक दायित्वों के कारण मुझे यह फैसला लेना पड़ रहा है।’ उन्होंने श्रीलंका के लिये पांच वनडे और 18 टी20 खेलकर 409 रन बनाये। वह टी20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 155 रन बनाये थे।