आस्ट्रेलिया की विशेष चिड़िया 100 साल में पहली बार दिखाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2017

मेलबर्न। चिड़ियों की निगरानी करने वाले चार व्यक्तियों के एक समूह ने आस्ट्रेलिया की सबसे रहस्यमयी चिड़िया नाइट पैरेट देखी है। इस चिड़िया को विलुप्त माना जाता है और करीब एक सदी से यह चिड़िया नहीं देखी गयी है। चिड़िया की निगरानी करने वाले एड्रियन बॉयल, निगेल जैकेट, जार्ज स्वान और ब्रूस गेटविच ने एक अभयारण्य में इस चिड़िया को देखा और विस्तृत हवाई नक्शे के जरिये इसकी पहचान की। उन्होंने इस अभयारण्य में डेरा डाल लिया और आम तौर पर रात में बोलने वाले इस पक्षी की आवाज सुनी।

 

आस्ट्रेलिया में ब्रूम बर्ड आब्जर्वरी के प्रबंधक एवं इस समूह में शामिल निगेन ने कहा, ‘‘एक रात पहले, हमने चिड़िया की आवाज सुनी। यह आवाज हमारे लिये बहुत अनजानी सी थी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हमारे आसपास पांच छह तरह की आवाजें आ रही थीं, जिसमें से कुछ आवाजें बहुत अनजानी सी थी। हमें नहीं पता था कि यह आवाज किस चिड़िया की है, लेकिन फिर हमें लगा कि यह आवाज नाइट पैरेट की हो सकती है।’’ उन्होंने बताया कि अगले दिन हम उस इलाके में घूमने के लिये गये, तभी एक चिड़िया बिल्कुल हमारे पैरों के पास से निकल गयी। उस समूह में शामिल एक अन्य सदस्य ब्रूस गेटविच हालांकि उस चिड़िया की तस्वीर लेने में सफल हो गये। करीब एक सदी पहले पश्चिमी आस्ट्रेलिया में यह पक्षी देखा गया था। इसके बाद साल 2000 में इसे देखे जाने की अफवाह उड़ी थी, लेकिन उस समय इसे देखे जाने का कोई प्रमाण नहीं था।

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी