Odisha की राजनीति में कुछ नया होने वाला है! नवीन पटनायक द्वारा मोदी सरकार की तारीफ के मायने क्या?

By अंकित सिंह | Sep 25, 2023

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और उनके "भ्रष्टाचार उन्मूलन के कदमों" की सराहना की। पटनायक द न्यू इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा आयोजित ओडिशा साहित्य महोत्सव में एक इंटरैक्टिव सत्र में भाग ले रहे थे। मोदी सरकार को "10 में से 8" रेटिंग देते हुए, पटनायक ने केंद्र की विदेश नीति और भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं मोदी सरकार को विदेश नीति और कई अन्य मामलों में किए गए कार्यों के कारण 10 में से 8 अंक देता हूं... साथ ही इस (भाजपा) सरकार में भ्रष्टाचार भी कम हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें: Odisha: BJD ने अपने दो विधायकों को किया निष्कासित, खुद नवीन पटनायक ने किया ऐलान, जानें कारण


दिलचस्प बात यह है कि नवीन पटनायक भाजपा के प्रतिद्वंद्वी हैं। ओडिशा में भाजपा मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम करती है। नवीन पटनायक की सरकार पर निशाना साधने का भाजपा की ओर से कोई मौका नहीं छोड़ा जाता है। बावजूद इसके नवीन पटनायक ने अगर केंद्र के मोदी सरकार जिस तरीके से तारीफ की है तो वाकई आने वाले सियासत के नए संकेत मिल रहे हैं। कुछ महीने में ही 2024 को लोकसभा चुनाव होना है। एक जमाने में नवीन पटनायक की बीजेपी और भाजपा ओडिशा में सत्ता में साझेदार थे। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हुए। भाजपा ओडिशा में लगातार अपने भविष्य को लेकर अपनी जड़ों को मजबूत कर रही है। इसका नुकसान नवीन पटनायक के पार्टी को भी हो रहा है। बावजूद इसके नवीन पटनायक ने बड़ा दिल दिखाया है और केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की है। 

 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा : स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ने बच्ची से किया दुष्कर्म, लोगों ने पुलिस वाहन में लगाई आग


नवीन पटनायक की यह तारीफ तब आई है जब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ 28 विपक्षी दलों ने इंडिया नामक एक गठबंधन बनाया है जिसका उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार उतारना है। इस ब्लॉक ने नवीन पटनायक को भी गठबंधन का हिस्सा बनने को कहा था। लेकिन नवीन पटनायक लगातार कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी बनाकर रख रहे हैं। हालांकि कई मोर्चों पर नवीन पटनायक केंद्र की मोदी सरकार का समर्थन देते रहे हैं। राज्यसभा में जब भी मोदी सरकार को किसी बिल को लेकर नवीन पटनायक की पार्टी की जरूरत पड़ी है तो बीजेडी हमेशा केंद्र के साथ खड़ी रही है। 

प्रमुख खबरें

IND vs BAN 1st Test Day1: पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 339 रन, अश्विन ने जड़ा शतक

Jammu-Kashmir Elections: BJP का बड़ा आरोप, Congress-NC गठबंधन का नेतृत्व कर रहा पाकिस्तान

Pooja Khedkar की बढ़ी मुश्किलें, HC ने UPSC के झूठी गवाही के दावे पर जारी किया नोटिस

Got7 के मेंबर के साथ स्पॉट हुईं Blackpink की Jennie, डेटिंग की अफवाहों पर एजेंसी ने जारी किया बयान