सिक्किम: किशोरी से कई माह दुष्कर्म करने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2025

सिक्किम: किशोरी से कई माह दुष्कर्म करने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में 13 वर्षीय किशोरी से कई माह दुष्कर्म करने के आरोप में चार नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

किशोरी के स्कूल ने बाल कल्याण समिति को उसकी स्थिति के बारे में सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि कक्षा में हमेशा बीमार और कमजोर सी लगने वाली छात्रा ने परामर्श सत्र में अपने इलाके की एक महिला का नाम बताया जो उसे नियमित रूप से घरेलू कामों में मदद करने के लिए बुलाती थी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी के बयान के अनुसार महिला ने कथित तौर पर उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसमें उसका पति भी संलिप्त था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह भी पता चला कि दो अन्य पुरुषों को भी लाया गया था और लड़की को कथित तौर पर रुपयों के बदले उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

पीड़िता ने चार नाबालिगों के नाम भी बताए जो पिछले एक साल से कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला, उसके पति और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया, साथ ही चार किशोरों को हिरासत में लिया है।

लड़की फिलहाल बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

CSK vs SRH Highlight: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गंवाया 7वां मुकाबला, चेपॉक में हैदराबाद की पहली जीत

CSK vs SRH: कामिंदु मेंडिस ने लपका हैरतअंगेज कैच, डेवाल्ड ब्रेविस भी रह गए हैरान- Video

IPL 2025: उमरान मलिक की केकेआर कैंप में वापसी, प्लेइंग इलेवन में मिलेगा मौका

पाकिस्तानी हॉकी टीम को करारा झटका, कर्जा ना चुका पाने के कारण Sultan Azlan Shah Cup 2025 नहीं मिला न्योता