भाजपा का उद्धव ठाकरे पर पलटवार, कहा- सत्ता के लिए शिवसेना ने हिंदुत्व से किया समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास अपनी 11 महीने पुरानी सरकार के प्रदर्शन के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं था और शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में उन्होंने केवल भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राज्य भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने आरोप लगाया कि ठाकरे के पास शिवसैनिकों को अपनी सरकार के काम के बारे में बताने के लिए कुछ भी नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता के लिए शिवसेना ने हिंदुत्व से समझौता किया। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस द्वारा सावरकर की आलोचना पर एक भी शब्द नहीं बोला और उन्हें सावरकर स्टेडियम से दशहरा रैली को संबोधित करना पड़ा। यह आदर्श न्याय है।’’ 

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था में सुधार के बजाय सरकारों को गिराने के लिए उठाए गए कदम: उद्धव ठाकरे 

उपाध्ये ने कहा कि राज्य सरकार ने दस हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर किसानों के साथ मजाक किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केंद्र के जीएसटी प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया। उपाध्ये ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा इसी राज्य में है। ठाकरे ने रविवार की शाम को हुई रैली में भाजपा पर यह कहते हुए प्रहार किया कि अगर केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था सुधारने के बजाए केवल सरकारों को गिराने में रूचि रखती है तो देश में अराजकता फैल जाएगी।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी