Shashi Kapoor Birth Anniversary: रोमांस और अदाकारी के बादशाह थे शशि कपूर, 40 साल तक किया इंडस्ट्री पर राज

FacebookTwitterWhatsapp

By अनन्या मिश्रा | Mar 18, 2025

Shashi Kapoor Birth Anniversary: रोमांस और अदाकारी के बादशाह थे शशि कपूर, 40 साल तक किया इंडस्ट्री पर राज

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रहे शशि कपूर का 18 मार्च को जन्म हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। एक समय पर शशि कपूर ने करोड़ों दिलों पर राज किया था। उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिनमें से अधिकतर फिल्में हिट रही हैं। वहीं साल 1998 में आई फिल्म 'साइड स्ट्रीट' शशि कपूर की आखिरी फिल्म थी। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता शशि कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...


जन्म और परिवार

कोलकाता में 18 मार्च 1938 को शशि कपूर का जन्म हुआ था। उनकी दादी ने अपने पोते का नाम बलबीर राज कपूर रखा था। लेकिन उनकी मां को यह नाम नहीं पसंद था, इसलिए वह उन्हें शशि कहकर बुलाती थीं। बाद में वह इसी नाम से फेमस हो गए। शशि कपूर फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे, इसलिए वह बचपन से ही बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरूकर दिया था।

इसे भी पढ़ें: Zakir Hussain Birth Anniversary: जाकिर हुसैन ने 11 साल की उम्र में किया पहला कॉन्सर्ट, विरासत में मिला था संगीत

फिल्मी करियर

बता दें कि अभिनेता शशि कपूर ने बचपन में 'आग', 'तदबीर', 'संग्राम' और 'आवारा' जैसी फिल्मों में काम किया था। उनकी पहली बड़ी फिल्में 'धरमपुत्र' थी। इसके बाद वह 'दीवार', 'नमक हलाल', 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'जब जब फूल खिले' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं साल 1971 में में पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी पत्नी जेनिफर के साथ मिलकर मुंबई में पृथ्वी थिएटर शुरू किया था।


वहीं साल 1977 में शशि कपूर ने अपनी कंपनी 'फिल्मवालाज' बनाई थी। लेकिन कई सुपरहिट फिल्में देने वाले शशि कपूर के जीवन में एक दौर ऐसा भी रहा, जब उनके सफल करियर पर ग्रहण लग गया। उनको इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया। काम न मिलने की वजह से आलम ये हो गया कि घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे। तब घर चलाने के लिए अभिनेता ने अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार तक बेच दी। वहीं आर्थिक तंगी की वजह से अभिनेता को अपनी पत्नी जेनिफर के गहने तक बेचने पड़े।


70 के दशक में चमका सितारा

बता दें कि एक बार फिर शशि कपूर की किस्मत ने करवट ली और 70 के दशक में वह ऐसा सितारा बनकर इंडस्ट्री में उभरे कि उनके आगे बड़े-बड़े स्टार्स फीके पड़ गए। उन्होंने एक बार फिर सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगा दी। हालांकि इस दौरान अभिनेता की कुछ विवादित फिल्में भी रहीं। 


सम्मान

अभिनेता शशि कपूर को साल 2011  में पद्म भूषण और फिर साल 2014 में उनको दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 


मृत्यु

अपने जमाने के स्मार्ट और सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल अभिनेता शशि कपूर ने 04 दिसंबर 2017 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

COVID 19 Alert: भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3000 के पार, केरल और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित

गरीबों के लिए काम करती है आंध्र प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री नायडू

अपहृत बच्ची 24 घंटे के अंदर नवी मुंबई से बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट, तीन बच्चों समेत चार लोग घायल