झारखंड के गिरिडीह में दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल, दुकानें जलाई गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2025

झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए और कम से कम तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा, इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रमुख नालों की स्थिति का निरीक्षण किया

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, कई इलाकों में बारिश

PM Narendra Modi ने लेक्स फ्रिडमैन से की लंबी बातचीत, पॉडकास्ट में बचपन से लेकर आरएसएस तक कई विषयों पर की बात

क्या आपको भी हो गया है डायरिया तो इन 5 नेचुरल ड्रिंक का सेवन करें, जल्द मिलेगी राहत