पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में सात मरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2016

कराची। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी ब्लूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के साथ एक संघर्ष में कम से कम छह सुरक्षाकर्मी और स्थानीय सरकार का एक अधिकारी मारा गया और चार अन्य घायल हो गये। ग्वादर के उपायुक्त तुफैल बलूच ने बताया कि जिवानी शहर के तहसीलदार नईम गिचकी गुरुवार को लेवी कर्मियों के एक सुरक्षा काफिले के साथ ईरान से लगे मोजो के सीमावर्ती इलाके से लौट रहे थे। उसी समय आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया।

 

उन्होंने बताया, ‘‘वह दो व्यक्तियों के बीच के तटीय भूमि संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए गये थे।’’ बलूच ने बताया कि जब उनका काफिला कोलदान पहुंचा तो आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गयी और गिचकी भी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि चार अन्य लोग भी घायल हो गये। घायलों में दो रिसालेदार मेजर अब्दुल्ला और सिपाही नजीम गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्वादर बंदरगाह और इसके आसपास का इलाका पाकिस्तान-चीन आर्थिक कोरिडोर परियोजना के 46 अरब अमेरिकी डॉलर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस इलाके में सुरक्षा और सरकारी अधिकारियों पर लगातार हमले और अपहरण की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी