कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा भाजपा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2017

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा आज यहां औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। कृष्णा ने गत जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी। कृष्णा यहां भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘‘उन्होंने देश को नयी ऊंचाई पर पहुंचाया है।’’

 

उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आज आभारी हूं कि मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल हो रहा हूं जिसका नेतृत्व महान नेताओं ने किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कौशलपूर्वक समर्थन में एक महान भारत को उभरते देख रहा हूं।’’ कृष्णा ने कहा कि ये दोनों नेता ‘‘देश को नयी ऊंचाई पर ले गए हैं और यह कोई अतिशक्योक्ति नहीं है।’’ कृष्णा संप्रग-दो सरकार में विदेश मंत्री थे। इसके साथ ही वह 1999 और 2004 के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भी हैं।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी