DC के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन को क्या हुआ? अचानकक बीच में छोड़ना पड़ा मैदान

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Apr 16, 2025

DC के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन को क्या हुआ? अचानकक बीच में छोड़ना पड़ा मैदान

संजू सैमसन के कप्तान संजू सैमसन को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान उनकी कमर में अचानक दर्द होने लगा। जिस कारण उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। वह लक्ष्य का पीछा करते हुए छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 31 रन जोड़े। 


सैमसन ने विपराज निगम द्वारा डाले गए छठे ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद सैमसन ने चौथे स्ंटप के बाहर आई गेंद पर कट का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। साथ ही सैमसन भी कमर में दर्द में दिखे। फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। सैमसन खेलने के लिए रेडी हो गए। विपारज ने अगली गेंद चौथे स्टंप पर ओवर पिच डाली, जिस पर सैमसन ने ताकत से लॉन्ग ऑफ की दिशा में शॉट खेला और सिंगल लिया। हालांकि, सैमसन सहज नहीं थे जिस कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटने का फैसला किया। 


189 रनों का पीछा करते हुए सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने आरआर के अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 61 रनों की साझेदारी की। यशस्वी ने नीतीश राणा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 36 रनों की पार्टनरशिप की। यशस्वी ने 37 गेंदों में तीन चौकों और चार सिक्स के दम पर 51 रन बटोरे। उन्होंने तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ दो चौके और एक छक्का भी जड़ा। उन्होंने 34 गेंदों में अपनी 12वीं आईपीएल फिफ्टी कंप्ली की। 

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान की असलियत आई सामने, भारत के सामने टिकने के लिए मांग रहे दूसरे देशों से भीख, दुनिया से की ये अपील

कर्नल सोफिया कुरैशी ने मप्र के सरकारी स्कूल में पहली से तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की

जयशंकर ने की अमेरिकी विदेश मंत्री से बात

खर्चों का जन्म (व्यंग्य)