Mumbai में पटकथा लेखिका से छेड़छाड़ के आरोप में सैलून कर्मचारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2024

मुंबई के खार इलाके में पटकथा लेखिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक सैलून के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लेखिका (22) सैलून में मालिश कराने के लिए गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार मिश्रा (41) ने शनिवार रात महिला की मालिश करते समय उसे कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। उन्होंने बताया कि महिला तुरंत खार पुलिस थाने गई और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi Russia Visit: प्रेसिडेंशियल पैलेस में प्राइवेट डिनर, पुतिन बोले- आपका जीवन लोगों के लिए समर्पित

Bihar : रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राजद उम्मीदवार को पप्पू यादव का समर्थन

Madhya Pradesh : सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 14 लाख रुपये के इनामी नक्सली को ढेर किया

Bengal सरकार ने कुलपतियों की नियुक्ति पर उच्चतम न्यायालय के आदेश को ‘लोकतंत्र की जीत’ करार दिया