दलीप ट्रॉपी में रियान पराग का कमाल, रेड बॉल क्रिकेट में लगाए लंबे लंबे शॉट

By Kusum | Sep 12, 2024

दलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। तीसरे मैच में इंडिया ए का सामना इंडिया बी से हो रहा है। जिसमें इंडिया ए के बल्लेबाज रियान पराग ने बल्लेबाजी के दौरान अपने शॉर्ट्स से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने इंडिया डी के गेंदबाज विद्वाथ कवरप्पा की ओवरपिच गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा है। रियान पराग का ये शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

 

 ये मैच अनंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 12वें ओवर में विद्वाथ कवरप्पा ने रियान पराग को ओवरपिच गेंद फेंकी। रियान ने इस गेंद को बड़े छक्के में तब्दील कर दिया। जो सीधा स्टेडियम के बाहर चला गया। ये 12वें ओवर में आया मैच का पहला छक्का था। 


इंडिया ए के 10वें ओवर में दोनों ओपनर आउट होने के बाद रियान पराग ने क्रीज संभाली। पराग ने आते ही आक्रामक खेल दिखाया और 29 गेंदों में 37 रन बनाए। जिसमें एक छक्का और पांच चौके शामिल थे। उनकी पारी का अंत तब हुआ जब देवदत्त पडिक्कल ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर स्लिप में आसान कैच लपका। 


इंडिया डी से टॉस हारने के बाद इंडिया ए को बल्लेबाजी का मौका मिला। टीम को शुरुआत से ही संघर्ष करना पड़ा। दोनों ओपनर 7-7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद न तो तिलक वर्मा और न ही शाश्वत रावत परफॉर्म कर पाए। खबर लिखे जाने तक इंडिया ए की तरफ से कोई भी 40 रन नहीं बना पाया है। अब तक इंडिया ए 39.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना पाई है।  


प्रमुख खबरें

Article 370 पर कांग्रेस-NC को मिला पाकिस्तान का साथ, बीजेपी ने पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?

Bihar: JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के नक्सलियों से संबंध! NIA की रेड, मंगवाई गई नोट गिनने की मशीन

Article 370 पर पाकिस्तान का भड़काऊ बयान पर बोले अब्दुल्ला, 8 अक्टूबर तक प्रतीक्षा करें, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा

उनके दिल में खिलाड़ियों के लिए प्यार नहीं... विनेश फोगाट ने PM Modi और बृजभूषण शरण सिंह पर साधा निशाना