धोनी के चयन की नहीं थी उम्मीद, पंत को अभी और मौके मिलने चाहिए: गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिये उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के चुने जाने की उम्मीद नहीं थी और टीम प्रबंधन ने युवा ऋषभ पंत को चुनकर एकदम सही फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 बरस के धोनी के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। गांगुली ने कहा कि मुझे नहीं लगता था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिये उसका चयन होगा। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला से ही संकेत मिल गया कि वे पंत को और मौके देना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि जब धोनी भी युवा था, तब उसे मौके दिये गए।

इसे भी पढ़ें: संन्यास पर चुप्पी साधे हैं धोनी और चयनकर्ता युवाओं में देख रहे बेहतर भविष्य

गांगुली ने हालांकि कहा कि यह पेचीदा स्थिति है जिससे कप्तान विराट कोहली को निपटना होगा। उन्होंने कहा कि विराट की भूमिका काफी अहम है कि वह धोनी से क्या कहना है। यह कहना मुश्किल है कि उसकी धोनी से क्या अपेक्षायें हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि धोनी के संन्यास को लेकर अटकलबाजी होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हर क्रिकेटर के जीवन में ऐसा पल आता है। हर खिलाड़ी के जीवन में। माराडोना, सम्प्रास, तेंदुलकर और अब धोनी। आप उस उम्र में पहुंच जाते हैं कि ऐसी स्थिति आती है। गांगुली ने यह भी कहा कि पंत की तुलना धोनी से नहीं की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि वह एम एस धोनी नहीं है और ना ही अगले तीन चार साल में बन जायेगा। धोनी को ‘द एम एस धोनी’ बनने में 15 साल लगे। वह भारतीय क्रिकेट की खास जमात का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी