इराक की जेल में दंगा, सात की मौत, कई लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2018

बगदाद। उत्तरी इराक की एक कुर्दिश स्थानीय सरकार ने बताया है कि जेल में आग लगने के बाद दम घुटने से सात कैदियों की मौत हो गई।  सरकार ने आज एक बयान कि जेल से भागने की नाकाम कोशिश को कवर करने के लिए दंगा भड़काया गया जिसके बाद आग लग गई। बयान में बताया गया है कि धुएं की चपेट में आने से 12 अन्य कैदी बीमार पड़ गए जिनका इलाज किया जा रहा है। 

 

इसमें कहा गया है कि दंगा आतंकवाद के मामले में मौत की सजा पाए एक दोषी की अगुवाई में शुरू हुआ।  उसने एक गार्ड पर हमला किया। इसके बाद उसने और अन्य कैदियों ने जेल को नियंत्रण में लेने की कोशिश की। यह जेल दुहोक प्रांत में है। 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी