ब्राजील में पर्यटक को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी पर आरोप तय, रिहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2017

रियो डी जनेरियो। फवेला की बस्ती में स्पेन की एक पर्यटक को गोली मारने वाले रियो डी जनेरियो के पुलिस अधिकारी को हिरासत से रिहा कर दिया गया है लेकिन उस पर गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाए गए हैं। सोमवार को हुई इस वारदात के बाद अधिकारी डेवी डोज सैंटोस रिबिएरो को तत्काल हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन अगले ही दिन अदालत ने उसे रिहा कर दिया। उसे डेस्क पर ड्यूटी करने के लिए कहा गया है।

 

गोली लगने से घायल पर्यटक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। जज ने कहा कि सैंटोस की मानसिक स्थिति गश्त करने के लिए उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस त्रासद घटना से पहले अधिकारी का कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है। गोलीबारी रियो के रोजिना फवेला में हुई, जहां स्थानीय गिरोह सक्रिय हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा घेरे को तोड़ने वाली एक कार पर गोली चलाई लेकिन उन्हें कार में पर्यटक के होने की जानकारी नहीं थी।

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी